spot_img

Moradabad : शादी का झांसा देकर किशोरी से अवैध संबंध बनाने व विवाह से इंकार करने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद : (Moradabad) थाना सिविल क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने शनिशार काे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी से संबंध बनाया। वह जब गर्भवती हो गई ताे उसने शादी से इंकार कर दिया। किशोरी की मां अपनी बेटी को लेकर आरोपित के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने मारपीट की। गर्भवती किशोरी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि किशोरी के पिता के मुताबिक आशियाना निवासी अभिषेक ने शादी झांसा देकर उनकी बेटी के साथ संबंध बनाए। यह भी कहा कि बालिग होने पर वह शादी कर लेगा। इस बीच किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई और शादी के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी। 17 फरवरी को किशोरी को साथ लेकर उसकी मां आरोपित युवक के घर पहुंच गई। बातचीत के दौरान आरोपित अभिषेक ने शादी से इंकार कर दिया। युवक और उसके परिजनों ने किशोरी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। धमकी देते हुए कहा कि फंदा लगाकर जान दे दो। परेशान माता-पिता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की। पुलिस ने आज आरोपित अभिषेक, नरेंद्र, पप्पी, पीको और मेघा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Mumbai : इतिहास पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग (National Award-winning director Abhijit Mohan Warang) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आखरी सवाल' का दमदार टीजर...

Explore our articles