spot_img

Sonipat : सोनीपत में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सोनीपत : (Sonipat) गोहाना-खरखौदा मार्ग पर बुधवार काे गांव रभड़ा के जल घर के पास एक जेसीबी की टक्कर से घायलहुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विकास के तौर पर हुई है, जो कि चंडीगढ़ में प्राइवेटकंपनी में नौकरी करता था।
देवीपुरा गोहाना के रहने वाले हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई विकास चंडीगढ़स्थित आईपीएसए कंपनी में नौकरी करता था। 19 मार्च को कंपनी के काम से गोहाना से खरखौदाकी तरफ जा रहा था। जब वह रभड़ा गांव के वाटर वर्क्स के पास पहुंचा, तब खरखौदा की तरफकी तरफ जा रहा था। जब वह रभड़ा गांव के वाटर वर्क्स के पास पहुंचा, तब खरखौदा की तरफसे आ रही एक बिना नंबर की जेसीबी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। उसनेबताया कि विकास इसमें घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल विकास को बीपीएस मेडिकल कॉलेजखानपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने मरने से पहलेअपने भाई को पूरी घटना के बारे में बताया था।

पुलिस ने थाना सदर गोहाना में जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौकेसे सबूत एकत्र कर लिए हैं और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कीजांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Explore our articles