spot_img

Mumbai : चैरिटी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए गठित होगी समिति

मुंबई : (Mumbai) सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले चैरिटी अस्पतालों में बेड औऱ बिलों के भुगतान को लेकर विवाद होते रहते हैं। महाराष्ट्र सरकार चैरिटी अस्पतालों पर नियंत्रण रखने के लिए समिति का गठन करेगी। यह घोषणा मंगलवार को विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने की। हालांकि उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने इसके लिए जिलेवार डैशबोर्ड और एेप बनाने का सुझाव दिया है।

विधायक इदरीस नाईकवाडी व अन्य सदस्यों ने चैरिटी अस्पतालों में रिक्त बिस्तरों और अस्पताल के अत्यधिक बिलों के संबंध में मुद्दा उठाया था। इस दौरान उपसभापति ने सुझाव दिया कि यदि प्रदेश के चैरिटी अस्पतालों में तकनीक का उपयोग करते हुए जिलेवार डैशबोर्ड और एप बनाए जाएं तो मरीजों को तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं।उपसभापति कहा कि कोविड काल के दौरान सभी जिलों में समितियों का गठन किया गया था और डैशबोर्ड बनाए गए थे। इससे सिविल सर्जन को पता चल जाता था कि किस अस्पताल में कितने बेड उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज करने में मदद मिली थी। यदि उसी तकनीक का उपयोग करके जिलावार डैशबोर्ड और ऐप बनाए जाएं तो मरीजों को तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं।

उपसभापति ने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य मंत्री हर महीने हर जिले का दौरा नहीं कर सकते। यदि छह महीने में एक बार जिलेवार ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाए,तो चैरिटी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और अत्यधिक बिलों के कारण होने वाले विवादों को रोका जा सकेगा।

New Delhi :पूर्व कप्तानों की इमरान खान के इलाज की मांग

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों (former international cricket captains) के एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील...

Explore our articles