spot_img

Mumbai : इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद केस: महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को फिर किया तलब

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को यूट्यूबर समय रैना को दूसरी बार समन जारी कर 19 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। साइबर सेल समय रैना से शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील कंटेंट के सिलसिले में पूछताछ करने वाला है।
महाराष्ट्र साइबर सेल सूत्रों के अनुसार समय रैना को आज ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील कंटेंट के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसलिए महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैना को आज फिर से समन जारी करके 19 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत कई अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल हुए थे। शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से अश्लील सवाल पूछा था। इसके बाद शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा खड़ा हो गया था। इसके महाराष्ट्र साइबर सेल इस शो के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की गहन छानबीन कर रहा है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles