spot_img
Home latest New Delhi : होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता...

New Delhi : होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं : उपराष्ट्रपति

0
320

नई दिल्ली : (New Delhi) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने गुरुवार को देशवासियों कों रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं।

उपराष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएं । होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन रंगों की तरह एक साथ मिलकर हमारे देश की अद्भुत छवि अनेकता में एकता को प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस होली पर हम संकल्प लें कि हमारे विचार करुणा से रंगे हों, हमारे कर्म मानवता की सेवा में समर्पित हों और हमारी सोच राष्ट्र के सुनहरे भविष्य की ओर केंद्रित हो।