spot_img

New Delhi : शुक्रवार से हवाओं की रफ्तार होगी कम, सुबह छाया रह सकता है कोहरा

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शुरुआत तेज सतही हवा के साथ हुई। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार 20-24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई लेकिन पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के बाद हवा की रफ्तार कम हो गई और खिली धूप ने हल्की गर्मी का अहसास कराया। हवा की रफ्तार कम होकर 8-10 किलोमीटर दर्ज हुई जबकि शाम साढ़े 5 बजे के बाद हवा की रफ्तार और भी कम होकर 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई।
हालांकि, आज का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शुक्रवार से हवा की रफ्तार और भी घटेगी। अमूमन सुबह के समय तेज चलने वाली हवा की रफ्तार घट कर 12-14 किलोमीटर प्रति घंटा रह जाएगी। हालांकि, 11 मार्च के बाद एक बार दोबारा हवा की रफ्तार बढ़ेगी और वह 18-20 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है।

अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम यानि 10.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पालम में 2.6 डिग्री कम यानि 10.0 डिग्री, सफदरजंग में 1.2 डिग्री कम यानि 12.2 डिग्री, लोधी रोड में 0.4 डिग्री कम यानि 11.6 डिग्री व आयानगर में 0.2 डिग्री कम यानि 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गुरुवार को पूरे दिन आसमान भी साफ रहा लेकिन शुक्रवार से मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20-31 व न्यूनतम 12-14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।


Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles