spot_img

Raipur : छग विधान सभा -विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मामला सदन में उठा

रायपुर : (Raipur) प्रश्न काल में ही कांग्रेस सदस्य चातुरी नन्द (Congress member Chaturi Nand) ने महासमुंद जिले का मामला उठाते हुए कहा कि शिक्षा सत्र समाप्त हो रहा है लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इसके कारण विद्यार्थियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या छात्रवृत्ति देने में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मार्च से मार्च छात्रवृत्ति दी जा रही है।

स्पीकर के हस्तक्षेप पर उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दे दी जाएगी। नेताम ने कहा कि छात्रवृत्ति एक मुश्त किस्त के रूप में दिया जाता है।छात्रवृत्ति हर महीने देने का प्रावधान है।कांग्रेस सदस्य ने कहा कि विद्यार्थियों को 27.3 लाख रुपये कम छात्रवृत्ति मिली है।इस पर नेताओं ने कहा कि राज्यांश और केन्द्रांश के आने में विलंब होता है।इस वजह से छात्रवृत्ति मिलने में देरी होती है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि छात्रवृत्ति में देरी के वजह से विद्याथियों को आंदोलन करता पड़ता है।

इस पूरे मामले में स्पीकर डॉ रमन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हर तीन माह में छात्रवृत्ति मिल जाए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में भर्ती का मुद्दा -प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में भर्ती का मुद्दा उठाया। मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि मामला हाई कोर्ट में भी है। नई भर्ती के लिए निर्देश नही मिले है, मिलते ही भर्ती शुरू होगी। मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 181 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। सहायक प्राध्यापक के 38 में से 36 पद पर नियुक्ति दी गई। भर्ती में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राजभवन से जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई भी की गई।

Explore our articles