spot_img

Mumbai : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

मुंबई : (Mumbai) जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में स्थित कोथली गांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला रविवार को सुबह मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। मौके पर रक्षा खडसे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन मौजूद थे। रक्षा खडसे ने कहा कि पुलिस को तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करना चाहिए।

रक्षा खडसे ने रविवार को मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद मीडिया को बताया कि परसों रात मेरी बेटी महाशिवरात्रि पर संत मुक्ताई की तीर्थयात्रा पर गई थी, तभी कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। रक्षा खडसे ने कहा कि आरोपित भले ही किसी जनप्रतिनिधि से संबंधित हो, पुलिस को तत्काल उसे गिरफ्तार करना चाहिए और उसे जल्द जमानत न मिले, इस तरह की कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जैसे परिवारों की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी लोगों का क्या होगा?

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे (former minister Eknath Khadse) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वास्तविकता यह है राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है। आरोपियों में कानून का डर खत्म हो गया है। अक्सर लड़कियां सामने नहीं आती हैं। लेकिन हमें खुद आगे आना चाहिए। इसलिए वह (रक्षा खडसे) शिकायत दर्ज कराने गई हैं। माता-पिता नहीं चाहते कि उनकी बेटी का नाम सामने आए। एकनाथ खडसे ने कहा कि घटना दो दिन पहले की है। मैंने खुद डीएसपी से बात की, एआईजी से बात की। रश्मि शुक्ला से बात की। थाने जाने के बाद मुझे दो घंटे तक बैठाए रखा गया। इसके बाद आज रक्षा खडसे खुद जाकर शिकायत दर्ज करवाया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने बताया कि यह घटना बहुत ही गंभीर है। इस घटना पर कठोर कार्रवाई पुलिस को करना चाहिए। राज्य महिला आयोग इस मामले पर हो रही कार्रवाई पर नजर रखे हुए है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles