मुंबई : (Mumbai)मध्य रेल के मुंबई मंडल ने अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और उनकी यात्रा को अधिक संरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
यात्री सुविधाओं में विस्तार
कर्जत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर दो एस्केलेटर चालू किए गए। शेलू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक लिफ्ट चालू की गई। ये सुविधाएं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होंगी।
यात्री सूचना प्रणाली में सुधार
सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन पर चार नई जीपीएस घड़ियां स्थापित की गईं। घनसोली, रबाले और ऐरोली स्टेशनों पर नए डिजिटल संकेतक लगाए गए। उल्हासनगर, वांगनी और नेरल स्टेशनों पर नए ऑल-इन-वन वीडियो डिस्प्ले इंडिकेटर लगाए गए। उल्हासनगर स्टेशन पर नए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (PA System) स्पीकर लगाए गए। नई सूचना प्रणालियों से यात्रियों को ट्रेन संचालन की सटीक जानकारी मिलने में सहायता मिलेगी।
टिकटिंग प्रणाली को किया गया और बेहतर
मुंबई मंडल के 86 स्टेशनों पर 575 नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाई गईं। 226 और एटीवीएम की खरीद प्रक्रिया जारी। एटीवीएम से यात्रियों को टिकट खिड़की पर लंबी कतारों से बचने में सहायता मिलेगी।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं
दिव्यांगजनों के लिए मेन और हार्बर लाइन पर 170 नए बजर लगाए गए। ये बजर विशेष रूप से दृष्टिबाधित यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं की पहचान करने में मदद करेंगे। मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्री सेवा को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों और प्रक्रियाओं को लागू किया जा रहा है।


