मुंबई :(Mumbai)मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार साइबर क्राइम, महिला और बच्चों पर अत्याचार और ड्रग की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कठोर कानून का मसौदा बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। ड्रग के मामले में अगर कोई पुलिसकर्मी लिप्त मिला तो उसे सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को ठाणे में आयोजित ‘वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025’ में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से, तीन नये कानून का मसौदा बनाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर साइबर अपराध रोकने पर एक प्रस्तुति दी गई। साइबर क्राइम को रोकने के तरीकों पर इस सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिला सुरक्षा के संबंध में चर्चा हुई। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए उपाय किए जाने पर जोर दिये जाने पर चर्चा हुई। महिलाओं और बच्चों पर हुए अपराध तत्काल दर्ज करने, तत्काल आरोप पत्र पेश करने और उनका जल्द निपटारा किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
फडणवीस ने कहा कि ड्रग मामले में कड़ी कार्रवाई करने के तरीकों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर यह पाया जाता है कि कोई पुलिसकर्मी ड्रग मामले में लिप्त है, तो संबंधित पुलिस अधिकारी को निलंबित करने के बजाय सीधे बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में किसी भी तरह से व्यवधान न आए। नया कानून जब्त संपत्ति को वापस करने की अनुमति देता है। इस संबंध में भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।


