अंबरनाथ : (Ambarnath)सर्वोदय नगर परमार्थ सेवा संस्था द्वारा सर्वोदय नगर भार्गवी लॉन में बुधवार शाम भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया किया गया। स्वर्गीय पंडित गयाप्रसाद की याद में यह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि दिनेश बावरा (लाफ्टर फेमहास्य व्यंग्य), कवि डॉ.राज बुंदेली (वीर रस), कवि डॉ. लोकेश जड़ीया (हास्य), कवि पंडित महेंद्र” मधुर (गीतकार) माधुरी किरण (श्रृंगार रस) पंडित जयप्रकाश मिश्र (मिलिंद) वरिष्ठ साहित्यकार, कवि शैलेश मिश्र “हिमालय”मंच संचालक कवि सुरेश मिश्र ने अपनी हास्य रचनाओं व कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीराम मिश्र,प्रमुख सहयोगी शैलेश सालिक भोईर दादा (युवासेना कल्याण लोकसभा सचिव). विधायक बालाजी किनीकर, प्रमोद चौबे, अनिल पांडे. शशिधर शुक्ला,अनिल शुक्ला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


