मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। फिल्म का सफल प्रदर्शन इसकी रिलीज की तारीख से ही जारी है। लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) की निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल (actor Vicky Kaushal) को छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दर्शकों ने खूब सराहा है। 14 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई ‘छावा’ लगभग दो हफ्ते से बाक्स आफिस पर जलवा दिखा रही है। इस फिल्म ने 15वें दिन भी भारी कमाई की है। फिल्म अब तक 412 कराेड़ से अधिक कमाई कर चुकी है।
फिल्म ‘छावा’ काे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में लग रही हैं। सैकनीलक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने रिलीज के 14वें दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसे मिलाकर कुल 14 दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 398.25 करोड़ रुपये हो गया है। अब 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने 15वें दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 412.15 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये है। ‘छावा’ वर्ष 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है, यह फिल्म विक्की कौशल की करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना (stars Rashmika Mandanna and Akshaye Khanna) मुख्य भूमिका में हैं। रश्मिका फिल्म में रानी येसुबाई भोसले की भूमिका निभा रही हैं। अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं।


