spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष बोले- मंत्री माणिकराव कोकाटे पर फैसला जल्द

मुंबई : (Mumbai)महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शनिवार को कहा कि राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। विधानसभा किसी को बचाने का प्रयास किसी भी कीमत पर नहीं करेगी। इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

नासिक जिले के सिन्नर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कोकाटे राज्य की फडणवीस सरकार में कृषि मंत्री हैं। नासिक जिले की एक अदालत ने कोकाटे को जालसाजी मामले में दो साल की सजा सुनाई है। उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दो साल की सजा के कारण कोकाटे का विधायक पद खतरे में आ गया है। न्यूनतम दो साल की सजा पर तत्काल प्रभाव से सदन की सदस्यता खत्म किए जाने का प्रावधान है।

उधर, कोकाटे पर फैसले में हो रही देरी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विधानसभा अध्यक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में कोकाटे पर कार्रवाई करने में विलंब कर रहे हैं। जबकि इससे पहले कांग्रेस विधायक सुनील केदार पर कोर्ट की सजा का ऐलान होते ही विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। इसी तरह हाल में सांसद राहुल गांधी पर भी कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद निर्णय लिया गया था।

Explore our articles