spot_img

Bengaluru/New Delhi : भारत सरकार खिलौने, फुटवियर विनिर्माण के लिए नई नीतियां लाएगी : गोयल

बेंगलुरु/नई दिल्ली : (Bengaluru/New Delhi) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही भारत में खिलौनों और जूतों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां पेश करेगी। इसका उद्देश्य देश को इन क्षेत्रों में वैश्विक नेता बनाना है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बुधवार को बेंगलुरु में इन्वेस्ट कर्नाटक 2025-ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में खिलौना उद्योग में सरकार के प्रयासों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का खिलौनों आयात 50 फीसदी तक कम हो गया है। हमारा निर्यात अब 5 साल पहले की तुलना में 3.5 गुना है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम जल्द ही खिलौनों और जूतों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीतियां लेकर आएंगे, ताकि हम इन क्षेत्रों में वैश्विक चैंपियन बन सकें।’’

उन्होंने कहा कि आगामी नीतियों से भारत में खिलौनों और फुटवियर विनिर्माण के विकास को और बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्य मंत्री ने देश में उच्च तकनीक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के व्यापक प्रयासों पर भी जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत करीब 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, साथ ही सेमीकॉन मिशन के लिए 74 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

New Delhi : प्रायोरिटी ज्वेल्स ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में करीब 16 करोड़ रुपये जुटाये

नई दिल्ली : (New Delhi) डायमंड-स्टडेड गोल्ड और प्लैटिनम फाइन ज्वेलरी (Priority Jewels Limited, a Mumbai-based manufacturer of diamond-studded gold and platinum fine jewelry)...

Explore our articles