spot_img

Ranchi : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रांची : (Ranchi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार (14 फरवरी) को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। वह बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली लौट जायेंगी। उनके रांची आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। इसे लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

ये रहेगा बदलाव

– 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

– 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

– 14 फरवरी को दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

– 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करें।

– 14 फरवरी को कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

– 15 फरवरी को कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटे वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड से होकर पिस्का मोड़, पंड़रा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

– 15 फरवरी को रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं।

– 15 फरवरी को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सड़क़ का उपयोग कम से कम करें।

– 15 फरवरी को सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करें। बीआईटी मोड़ से बुटी मोड़, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना

14 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले सभी यात्रियों से अपील है कि जिनकी फ्लाइट 04:00 बजे से 05:30 बजे के बीच है, वे 03:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाए।

वहीं 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जिनकी फ्लाइट दिन के 11:00 बजे से 01:30 बजे के बीच है, वे 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाने का कष्ट करें।

मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना

मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी, जिनकी परीक्षा 15 फरवरी को प्रथम पाली में है, वह परीक्षा केंद्र सुबह 09:30 बजे तक पहुंच जाये। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थी सुबह 12:00 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाये।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles