spot_img

Virar : बोलिंज पुलिस ने लौटाए ₹2.5 लाख के आभूषण

विरार : (Virar)बोलिंज पुलिस ने मात्र दो घंटे के भीतर एक यात्री द्वारा कार में भूले गए ₹2,50,000 मूल्य के सोने के आभूषण बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दिए।

घटना 7 फरवरी को हुई जब बोलिंज नाका निवासी नीलेश भारत सोनी (28) ने पुलिस को सूचित किया कि शादी समारोह के लिए पैक किए गए आभूषणों से भरा सूटकेस वह किराए की कार की डिक्की में भूल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले के निर्देशन में अपराध जांच शाखा की टीम ने तत्परता से कार व चालक की तलाश शुरू की।

कार चालक वसई पूर्व में मिला, जिसने बताया कि उसे डिक्की में सूटकेस होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जब जांच की, तो सूटकेस में मंगलसूत्र, चेन और कंगन सहित 32 ग्राम सोने के गहने मिले। बाद में बोलिंज पुलिस ने यह आभूषण नीलेश सोनी को सौंप दिए।

पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Explore our articles