spot_img

Baramulla : बारामुला के चकुरा गांव में आग ने घर, दुकानें और कार को जलाकर किया राख

बारामुला : (Baramulla) उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के चकुरा पट्टन गांव में देर रात आग लग गई जिससे एक रिहायशी घर, तीन दुकानें और एक ऑल्टो कार जलकर राख हो गई।

लाखों का नुकसान करने वाली इस आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों, स्थानीय निवासियों और भारतीय सेना के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उनके संयुक्त प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और अधिकारी नुकसान की सीमा का आकलन कर रहे हैं जबकि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

New Delhi : लैक्रॉस टीमों से लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचने का आह्वान

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला लैक्रॉस टीमों...

Explore our articles