spot_img

Shimla : नशे के ख़िलाफ़ पुलिस की हाफ मैराथन काे राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

राज्यपाल ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
शिमला : (Shimla)
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इसे हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि इस 11वीं हाफ मैराथन के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने नशे के खिलाफ जो उत्साह दिखाया है, वह सराहनीय है। नशे की बुराई के संदेश के साथ इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों ने भी भाग लिया, जो प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास नशा मुक्त हिमाचल के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

इस तरह के प्रयासों से नशे का खात्मा होगा और देवभूमि की गरिमा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस तरह के जागरुकता अभियानों में भाग लेना चाहिए, तभी हम समाज से नशे को समाप्त कर पाएंगे। उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने तथा नशे के खिलाफ हर अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इससे पहले पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने राज्यपाल शुक्ल का स्वागत करते हुए उन्हें 11वीं हाफ मैराथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

New Delhi : आयकर विभाग ने शुरू की 2026-27 के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा

नई दिल्ली : (New Delhi) आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बुधवार को आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-2 (Income Tax Return-2) को...

Explore our articles