spot_img

Mumbai : मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत पर मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

Mumbai : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के आत्महत्या करने की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मुंबई के बांद्रा इलाके में उस बिल्डिंग की जांच की है, जहां की छत से कूदकर अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। पहली नजर में ये आत्महत्या ही लग रही है। बाकी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।

जब यह घटना तब हुई, जब घटी तब मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थीं, अब वह घर वापस आ गई हैं। मलाइका के पूर्व पति और कई अन्य लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। मुंबई पुलिस जोन 9 के पुलिस अधिकारी डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया, ”अनिल अरोड़ा 62 साल के थे। उसका शव मिल गया है। वे छठी मंजिल पर रहते थे। हमारी टीम यहां पहुंच गई है और हम आगे की जांच कर रहे हैं।” जब उनसे पूछा गया, क्या सुसाइड नोट मिला है? उन्होंने बताया, “हम अब गहन जांच कर रहे हैं, सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।”

मलाइका के पिता मर्चेंट नेवी में थे। उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन जॉयस पॉलीकार्प से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं मलायका और अमृता। जब मलायका 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles