spot_img

Lucknow : भारतवासियों के लिए गौरव, विजेता और चैंपियन हैं विनेश : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला पहलवान का बढ़ाया हौसला

लखनऊ : पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था लेकिन बुधवार को उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस निर्णय के साथ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गईं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विनेश फोगाट, आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए… पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है।

पूरा देश आपके साथ खड़ा है…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला पहलवान का हौसला बढ़ाते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles