spot_img

Mumbai : सत्ता की लालच में उद्धव ठाकरे कांग्रेस के समक्ष नतमस्तक: संजय निरुपम

मुंबई : शिवसेना (शिंदे समूह) के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सत्ता की लालच में इतने लाचार हो गए हैं कि वे कांग्रेस के समक्ष नतमस्तक हो गए हैं।

संजय निरुपम ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि जब हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे जीवित थे, तब देश ने देखा कि राष्ट्रीय नेता चर्चा के लिए मातोश्री की सीढिय़ां चढ़ते थे। लेकिन आज देश देख रहा है कि उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कहा कि आज उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं से सत्ता हासिल करने की जुगत भिड़ाने गए है। संजय निरुपम ने कहा कि जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के हित के लिए दिल्ली जाते हैं तो उद्धव ठाकरे उन पर तंज कसते हैं। लेकिन आज खुद उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए दिल्ली गए हैं। उद्धव ठाकरे का सपरिवार दिल्ली दौरा सिर्फ खुद की भलाई के लिए है।

संजय निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जबकि महाविकास आघाड़ी किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आने वाली है। इसके बाद भी महाविकास आघाड़ी में नाना पटोले, बालासाहेब थोरात, जीतेंद्र आव्हाड, अनिल देशमुख के साथ-साथ आदित्य ठाकरे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

संजय निरुपम ने कहा कि सेना और रेलवे के बाद सबसे ज्यादा करीब 8 लाख एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के कब्जे में है। वक्फ बोर्ड पर भू-माफिया बैठे हैं और धर्म के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन लूट रहे हैं। वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश किया है। उद्धव ठाकरे ने अभी तक इस विधेयक पर अपनी भूमिका साफ नहीं की है, उद्धव ठाकरे को इस विधेयक पर तत्काल अपनी भूमिका साफ करनी चाहिए।

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

Explore our articles