spot_img

Mumbai : ठाणे मनपा का रिकॉर्ड ,माझी लाड़की बहिन योजना में 95हजार आवेदन परखे

मुंबई : ठाणे महानगर पालिका ने शनिवार 03 अगस्त से तीन दिनों तक चौबीसों घंटे सतत काम करके पहले चरण में राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की लाड़की बहिन योजना’ के लिए आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं के 95 हजार आवेदनों की रिकार्ड समय में सोमवार 5अगस्त तक जांच पूरी कर ली है।

ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यक जनशक्ति के साथ-साथ संपूर्ण तकनीकी प्रणाली मनपा मुख्यालय में तैयार की गई थी। शनिवार से सोमवार तक प्रतिदिन तीन सत्रों में लगातार कार्य कर प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग की जायेगी। इसके लिए कंप्यूटर सेट का एक अद्यतन नेटवर्क बनाया गया।

इधर अपर आयुक्त प्रशांत रोडे के नेतृत्व में उपायुक्त (मुख्यालय) जी. जी गोदेपुरे, उपायुक्त (सामाजिक विकास) अंगा कदम, सामाजिक विकास अधिकारी दशरथ वाघमारे, कार्मिक अधिकारी दयानंद गुंडप ने प्रत्येक सत्र में होने वाले आवेदनों के सत्यापन की योजना बनाई। इसमें फार्मूला लाकर तेज गति से काम किया गया।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन’ के कार्यान्वयन के लिए ठाणे नगर निगम ने 137 वार्ड समितिवार सहायता केंद्र शुरू किए हैं। इसके लिए वागले इस्टेट वार्ड समिति कार्यालय में एक वॉर रूम भी तैयार किया गया है.। इन सभी सहायता केन्द्रों पर प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की पात्रता भी ऑनलाइन निर्धारित की गई। इसमें ठाणे, नवी मुंबई और ठाणे तहसील में मीरा- भाईंदर की महा नगरपालिका सीमा से भीआ

Mumbai : टीएमसी क्षेत्र में ‘हिंद-दी-चादर’ पहल पर विद्यार्थियों में उत्साह उमड़ा

मुंबई : (Mumbai) 'हिंद-दी-चादर' (Hind-Di-Chadar) के नाम से मशहूर श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी (Guru Tegh Bahadur Sahib) की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के मौके...

Explore our articles