spot_img

Chief minister vishnudev sai : मुख्यमंत्री साय आज बस्तर प्रवास पर

रायपुर:(Chief minister vishnudev sai) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज गुरूवार को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। श्री साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

New Delhi : एक अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2026-27 का...

Explore our articles