spot_img

Haribhau Bagde appointed: हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नये राज्यपाल नियुक्त, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Haribhau Bagde appointed as the new Governor of Ra

जयपुर।(Haribhau Bagde appointed) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शनिवार देर रात राजस्थान सहित नौ राज्यों के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए। वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया है। उनकी नियुक्ति (appointed) कलराज मिश्र की जगह की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।

राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम और गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे।

जीवन परिचय

हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में हुआ। एक मराठा परिवार में जन्मे बागड़े पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles