spot_img

Mumbai : मुंबई डॉकयार्ड में मरम्मत के दौरान नौसेना शिप में आग लगी, जांच के आदेश

मुंबई : (Mumbai) मुंबई डॉकयार्ड में मरम्मत के दौरान एक नौसेना शिप में रविवार रात को आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही जहाज की अग्रिशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जांच के लिए नौसेना अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

नौसेना प्रवक्ता ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार रात को मुंबई डॉकयार्ड में नौसेना शिप में मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। इसकी जानकारी जहाज के ड्यूटी स्टाफ ने तत्काल जहाज अग्रिशमन टीम को दी, जिससे जहाज अग्रिशमन टीम मौके पर तत्काल पहुंची और जहाज में लगी आग को बुझा दिया गया।

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि शिप में आग लगने की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे दिया गया है। अभी तक आग लगने से शिप में कितनी क्षति हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Explore our articles