spot_img

Chief Minister Sai: मुख्यमंत्री साय आज बालोद एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर

रायपुर।(Chief Minister Sai) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) आज रविवार काे गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् तथा कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.35 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे और जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् के पश्चात कोसमनारा जाएंगे। मुख्यमंत्री का कोसमनारा में संध्या 3.30 बजे से 4.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री इसके पश्चात ओपी जिन्दल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से संध्या 4.55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज

सात जिलों की 142 सीटों पर अभूतपूर्व सुरक्षा में शुरू होगा मतदानकोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) के दूसरे...

Explore our articles