spot_img

Nawada : मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार, झंडा भी जब्त

नवादा : (Nawada) मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस संबंध में सोमवार को झंडा लहराने वाला तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है ।पर्व के दौरान मजार पर चादर पोशी करने जुलूस की शक्ल में जा रहे लोगों के बीच में फिलिस्तीन का झंडा लहराते देखा जा रहा था।

झंडा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस काफी एक्टिव हो गई। एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद जुलूस में प्रयुक्त झंडा को भी बरामद की।

एसडीपीओ पकरीबरावां महेश कुमार चौधरी ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि धमौल बाजार में अनाधिकृत जुलूस में दूसरे देश का झंडा लहराने की सूचना के बाद कार्रवाई की गई है। झंडा को जब्त किया गया है। 3 लड़कों को निरुद्ध किया गया है। सभी को न्यायालय भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वैसे बता दें कि बिहार के लिए यह कोई नई घटना नहीं है। नवादा का मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा सख्त एक्शन से शरारती तत्वों के मंसूबे पर पानी फिर गया है।

Mumbai :जुहू चौपाटी पर 8 मार्च को ‘रन फॉर विवेकानंद–मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन’ का आयोजन

मुंबई : (Mumbai) विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन (Vivekananda Youth Connect Foundation) की ओर से स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती और अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस...

Explore our articles