spot_img
Home crime news Balurghat : अस्पताल से गायब मरीज का हफ्ते भर बाद भी नहीं...

Balurghat : अस्पताल से गायब मरीज का हफ्ते भर बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने किया हंगामा

0
307

बालुरघाट : (Balurghat) बालूरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Balurghat Super Specialty Hospital) से तकरीबन एक हफ्ते पहले गायब हुए एक मरीज का सुराग नहीं मिलने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गायब मरीज का नाम सुनील उरांव है। वे बालुरघाट ब्लॉक के मालंचा इलाके के निवासी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुनील को कुछ दिन पहले बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर वह छह जुलाई की आधी रात से लापता हैं। उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इससे तंग आकर रविवार को सुनील के परिजनों के साथ सैकड़ों आदिवासियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ विरोध किया बल्कि अस्पताल में बांस से तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर बालुरघाट थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।