spot_img

New Delhi : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लोकसभा में होंगे पार्टी के उप नेता

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Congress leader Gaurav Gogoi) लोकसभा में पार्टी के उप नेता की भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए पत्र लिखा है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक और दो सहायक सहित सचेतकों की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सांसद कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। सांसद मणिकम टैगोर और सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के सदन में नेता हैं और नेता विपक्ष भी हैं।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मेहुल टेलिकॉम की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मेहुल टेलिकॉम लिमिटेड (Mehul Telecom Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट...

Explore our articles