spot_img

Mumbai: जालना में समृद्धि हाइवे पर दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन घायल

मुंबई: (Mumbai) जालना जिले के कदावंची गांव (Kadavanchi Village) के पास समृद्धि हाइवे पर बीती रात दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। जालना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिका कार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कदावंची गांव के पास गलत साइड से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर जान गंवाने वालों में फैयाज शकील मंसूरी, फैजल शकील मंसूरी, अलमेश मंसूरी ,प्रदीप लक्ष्मण मिसाल (38), संदीप माणिकराव बुधवंत (30) और विलास सूदन कायंदे (28) शामिल हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles