spot_img

New Delhi : स्मृति ईरानी ने जिस दिन सोनिया गांधी के साथ ‘तू तड़ाक’ की थी, उसी दिन हार गई थीं चुनाव : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Congress spokesperson Supriya Shrinet) ने भाजपा की नेत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी (former MP Smriti Irani) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी को अपशब्द बोला था, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।महिला प्रेस क्लब में आज बुधवार 26 जून को एक कार्यक्रम के दौरान श्रीनेत ने कहा कि स्मृति ईरानी उस दिन अमेठी का चुनाव हार गईं, जिस दिन उन्होंने सोनिया गांधी के साथ ‘तू तड़ाक’ की थी। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच उम्र और अनुभव का काफी अंतर है।

श्रीनेत ने कहा कि सोनिया गांधी एक मां हैं, वह एक दादी हैं, वह भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की नेता हैं और उनसे स्मृति ईरानी ने ‘तू तड़ाक में बात की। उन्होंने स्मृति ईरानी को तुम कहकर संबोधित करते हुए कहा कि अब तुम (स्मृति ईरानी) माफ़ी मांगो।

Explore our articles