spot_img

Imphal: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद (Arms and ammunition) की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान थौबल जिले के वेथौ फुट हिल क्षेत्र से एक 12-बोर सिंगल बैरल, एक 12-बोर बोल्ट एक्शन राइफल, एक एसएमजी विद मैगजीन, एक रिवॉल्वर, दो 2-इंच मोर्टार शेल, दो 81-मोर्टार शेल, दो 36-एचई हैंड ग्रेनेड, दो चीनी ग्रेनेड, एक आईईडी, दो स्मोक ग्रेनेड, दो स्मोक शेल, एक मोटोरोला हैंड हेल्ड सेट, एक 7.62 एसएलआर मैगजीन और 01 एक असॉल्ट राइफल मैगजीन बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles