spot_img
Home latest New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू जन्मदिन पर पहुंचीं भगवान जगन्नाथ मंदिर, देशवासियों के...

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू जन्मदिन पर पहुंचीं भगवान जगन्नाथ मंदिर, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

0
494

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज सुबह अपने जन्मदिन पर सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। 20 जून 1958 को जन्मी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। राष्ट्रपति भवन ने इस अवसर का फोटो और संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर लिखा,” जय जगन्नाथ! आज दिल्ली में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए तथा प्रार्थना की कि सभी देशवासियों का कल्याण हो तथा हमारा देश प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता रहे।” उल्लेखनीय है कि प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।