spot_img

Dehradun : मुख्यमंत्री का निर्देश, दिल्ली एम्स शिफ्ट किये जाएंगे झुलसे चार वनकर्मी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देश पर बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए।

गंभीर झुलसे वन कर्मी हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्हें दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है।

विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।

Explore our articles