spot_img

Jaipur : एसआई भर्ती परीक्षा मामला: चार दिन के रिमांड पर भेजा राजू मैट्रिक्स को, अब एसओजी उगलवाएगी राज

जयपुर : एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में हिंदी और सामान्य ज्ञान के पेपर लीक कर पौरव गैंग को भेजने वाले राजू मैट्रिक्स को एसओजी ने बुधवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया। अब एसओजी आरोपी से यह राज उगवाएगी कि वह अब तक कितनी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है और कितने लोगों को कितनी राशि में बेच चुका है।

एसओजी में एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजू मैट्रिक्स से पूछताछ कर इस गैंग में शामिल अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी ने अब कितनी परीक्षाओं का पेपर लीक किया और किन-किन को बेचा इसकों लेकर पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि एसई भर्ती परीक्षा 2021 के 13 सितंबर 2021 को हिंदी व सामान्य ज्ञान के पेपर को लीक कर पौरव गैंग को भेजने वाले राजू मैट्रिक्स को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले शुक्रवार को 3 ट्रेनी एसआई सहित पेपर लीक करने वाले व पेपर हल करने वाले 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था। पौरव कालेर गैंग ने 13 सितंबर 2021 को बीकानेर की रामसहाय आदर्श सैकंडरी स्कूल से हिंदी व जीके का पेपर परीक्षा से पहले पेपर लीक किया था। गैंग ने पेपर को सॉल्व करवाकर 10-10 लाख में बेचा था। पौरव कालेर से पूछताछ में बीकानेर से हुए पेपरलीक की कड़ियां जुड़ती चली गईं। राजू मैट्रिक्स स्कूल संचालक दिनेश सिंह चौहान का परिचित था। राजू ने संचालक को दोनों पेपर के 10 लाख रुपए दिए थे। राजू ने स्ट्रॉग रूम से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने के दौरान ही पेपर के मोबाइल से फोटो लिए थे। पेपरलीक का खुलासा तब हुआ था, जब 13 सितंबर को पाली स्थित भारतीय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर, पाली सेंटर में राजेश बेनीवाल के मोबाइल में हिंदी का सॉल्व पेपर पर्यवेक्षक पवन शर्मा ने देख लिया। पर्यवेक्षक ने पुलिस बुलाकर राजेश को पकड़वा दिया। फिर सेंटर के बाहर से उसके साथी नरेंद्र खीचड़ को भी गिरफ्तार किया गया।

New Delhi : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को लोकसभा की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (दूसरा बैच) को अपनी मंजूरी दे (Lok...

Explore our articles