spot_img

Mumbai : बहुप्रतीक्षित ‘मिर्जापुर-3’ का टीजर जारी, जुलाई में होगी रिलीज वेब सीरीज

मुंबई : (Mumbai) बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-3’ (popular web series ‘Mirzapur-3’) की रिलीज डेट के साथ आज शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान न करते हुए एक फोटो जारी की। इस फोटो को देखकर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह सीरीज 7 जुलाई को रिलीज होगी।

हाल ही में ‘मिर्जापुर-3’ का शानदार टीजर रिलीज किया गया है। टीजर को ‘मिर्जापुर’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-3’ ‘अमेजन प्राइम’ पर 5 जुलाई को दर्शकों के लिए आ रही है। ‘मिर्जापुर-3’ के पहले टीजर को फैंस की खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ के अंत में गुड्डु पंडित (अली फजल) मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) को मारकर मिर्ज़ापुर की कुर्सी पर बैठ जाते हैं और कालीन भैया को छोड़ देते हैं। अब ‘मिर्जापुर-3’ में कालीन भैया अपनी कुर्सी और बेटी की मौत का बदला लेते नजर आएंगे। ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। ‘मिर्जापुर-3’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल के अलावा विवान सिंह, ईशा तलवार, शाहनवाज प्रधान, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, विजय शर्मा जैसे कई कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाएं दोहराएंगे।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles