spot_img

Mumbai: मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे की जालना में आज से भूख हड़ताल शुरू

प्रशासन की अनुमति नहीं, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मुंबई: (Mumbai) मराठा समाज को आरक्षणकी मांग को लेकर शनिवार से मराठा नेता मनोज जारांगे (Maratha leader Manoj Jarange) ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मनोज जारांगे की भूख हड़ताल का अंतरवाली सराटी के कई गांव वालों ने विरोध किया है, इसी वजह से भूख हड़ताल को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अंतरवाली सराटी में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

मनोज जारांगे ने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा समाज के सगे-संबंधियों को आरक्षण देने का आश्वासन दिया था, इसी वजह से उन्होंने पिछली बार भूख हड़ताल खत्म की थी। लेकिन अब तक सरकार ने अपने वायदे को पूरा नहीं किया है। इसी वजह से मनोज जारांगे 4 जून से भूख हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने आचार संहिता की वजह से अनुमति नहीं दी थी। अब पुलिस ने गांववालों का विरोध बताते हुए अनुमति नहीं दी है। मनोज जारांगे ने कहा कि वे भूख हड़ताल कर रहे हैं, अगर सरकार नहीं जागी तो वे महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

Explore our articles