Mumbai: चुनाव के दौरान अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस का रूट मार्च

0
193

मुंबई:(Mumbai) लोकसभा चुनाव के संबंध (Regarding Lok Sabha elections) में अपराध की रोकथाम एवं समसामयिक घटनाक्रम के मद्देनजर कफ परेड थाना सीमा में 18 मई को रूट मार्च का आयोजन किया गया। सदर रूट मार्च कफ परेड पुलिस स्टेशन से प्रारंभ होकर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर नगर- ट्रांजिट कैंप- मदरसा नूर ए मोहम्मद मस्जिद- हनुमान मंदिर- श्री साईं श्रद्धा बंजारा मंडल- मदरसा गुलशन ए रजा- गणेशमूर्ति नगर- साईं एकता मित्र मंडल- आदर्श बिल्डिंग- बैकबे डिपो- संत गाडगे महाराज चौक से पुनः पुलिस स्टेशन रूट पर परेड संपन्न हुई।

प्रवीण मुंढे, पुलिस उप आयुक्त, परिमंडल 1 मुंबई और शशिकांत काशिद, सहायक पुलिस आयुक्त कुलाबा विभाग, मुंबई मार्गदर्शन में उक्त रूट मार्च के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वास राव के साथ कफ परेड मार्ग की 13 पुरुष अधिकारी, 2 महिला अधिकारी, 39 पुरुष अमलदार 11 महिला अमलदार एवं 2 महिला अधिकारी,सीआरपीएफ महिला बटालियन की 2 महिला अधियारी, 10 महिला अमलदार, बीएसएफ का 01 अधिकारी, सीआईएसएफ के 01 अधिकारी होमगार्ड के 39अमलदार, 09 महिलाएं और 21 जवान तथा एमएसएफ के 12 जवान मौजूद थे।
उक्त रूट मार्च 09:30 बजे शुरू हुआ और 10:40 बजे पूरा हुआ।