spot_img

Lucknow: विरासत से सियासत में आये अखिलेश यादव गर्मी से परेशान: राकेश त्रिपाठी

लखनऊ:(Lucknow) समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में गर्मी से परेशान हैं। इसको लेकर सपा अध्यक्ष का बयान भी आया है। इस पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह विरासत से सियासत में आये है। एसी कमरे की आदत उन्हें पड़ गयी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एक्स पर लिखा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गर्मी में चुनाव प्रचार करना बहुत मुश्किल हो रहा है। लम्बे समय से एसी के कमरे में बैठते-बैठते आज हालत यह हो गयी है कि गर्मी में प्रचार के लिए भाजपा को कोस रहे हैं। चुनाव का निर्णय तो निर्वाचन आयोग करता है लेकिन इसका ठीकरा भी भाजपा पर फोड़ रहे हैं। सच बात तो यह है कि अखिलेश यादव विरासत की सियासत से आये हैं। मुलायम सिंह यादव को कभी गर्मी नहीं लगती थी, क्योंकि मुलायम सिंह यादव संघर्ष से उपजे थे। लेकिन अखिलेश यादव एसी कमरे में पले बढ़े हुए हैं इसलिए वह बाहर नहीं निकलना चाहते क्योंकि इतनी गर्मी उन्हें लग रही है और इसके लिए वह भाजपा को कोस रहे हैं।

Mumbai : बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

मुंबई : (Mumbai) बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 (BAFTA Awards 2026) के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री...

Explore our articles