spot_img

Kolkata : तृणमूल कांग्रेस ने अब स्टार प्रसारकों की सूची से भी हटाया कुणाल घोष का नाम

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कुणाल घोष को एक और झटका दिया है। बुधवार को पार्टी के राज्य महासचिव पद से हटाने के बाद गुरुवार को कुणाल घोष का नाम मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया गया है।

तृणमूल ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव के आगामी चरणों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी, जिसमें घोष का नाम नहीं था। हालांकि, घोष का नाम लोकसभा चुनाव के शुरुआती चरणों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था।

एक रक्तदान कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता के साथ मंच साझा करते समय कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय की प्रशंसा करने के कुछ घंटों बाद बुधवार को सत्तारूढ़ दल ने घोष को राज्य महासचिव के पद से हटा दिया। ताजा घटनाक्रम को तृणमूल द्वारा घोष से दूरी बनाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, कुणाल घोष पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से अपना नाम गायब होने को ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं।

घोष ने मीडियाकर्मियों से कहा, “यह पार्टी का निर्णय है। पहले उन्होंने मुझे सूची में शामिल करने का फैसला किया। बाद में उन्होंने मेरा नाम हटाने का फैसला किया। यह एक तरह से मेरे लिए अच्छा है, क्योंकि अब मुझे इस चिलचिलाती गर्मी में घूमना नहीं पड़ेगा।”

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles