spot_img

East Champaran: मोतिहारी बालिका गृह से 9 लड़कियां फरार,2 बरामद,अन्य की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बरियारपुर स्थित बालिका गृह से नौ लड़कियां फरार हो गईं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। वही इसकी सूचना पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर छतौनी थाना पुलिस ने सदर एएसपी शिखर चौधरी (ASP Shikhar Chaudhary) के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बच्चियों को बरामद किया है। जबकि अन्य सात की तलाश जारी है। एक साथ 9 बच्चियों के बालिका गृह से फरार होने के बाद बालिक गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्र खड़ा हो गया है।

इस बाबत छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी सदर के नेतृत्व में दो लड़कियों को बरामद किया है,जबकि अन्य लड़कियों की तलाश की जारी है।जल्द ही सभी लड़कियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।

Explore our articles