spot_img

Jaipur : फोर्टिस और ईएचसीसी अस्पताल के छह डॉक्टरों से पूछताछ, मोबाइल जब्त

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार फोर्टिस अस्पताल के ऑर्गन कॉऑर्डिनेटर गिरिराज शर्मा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पर उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं अंग प्रत्यारोपण एनओसी मामले में एसीबी ने फोर्टिस और ईएचसीसी अस्पताल के आधा दर्जन डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों से गुरुवार को भी पूछताछ की और उनके मोबाइल जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) को भेज दिए। एसीबी लगातार अंग प्रत्यारोपण और फर्जी एनओसी के मामले में डॉक्टर्स से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीआईजी डॉ रवि ने बताया कि दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कुछ डॉक्टरों की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। गुरुवार को भी आधा दर्जन डॉक्टर सहित अन्य से पूछताछ की गई। छह डॉक्टरों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए एफएसएल को भेजे है।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles