spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 271 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 271 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 249 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 130 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Gaza Strip/Beirut : इजराइल के गाजा हमले में चार की मौत, लेबनान में पर्चे गिराकर दी चेतावनी

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) गाजा और लेबनान (Gaza and Lebanon) के लोग इजराइल के हमलों से जूझ रहे हैं। आज सुबह गाजा पर...

Explore our articles