spot_img

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28 फीसदी जीएसटी के खिलाफ सभी याचिकाएं अपने पास कीं ट्रांसफर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28 फीसदी जीएसटी की देनदारी को लेकर अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार को सभी याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

दरअसल केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर जीएसटी की देनदारी को लेकर नौ अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों गेम्स क्राफ्ट, ड्रीम 11, गेम्स 24×7 और हेड डिजिटल वर्क्स ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कर जीएसटी वसूलने को चुनौती दी है।

New Delhi : डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल,...

Explore our articles