spot_img

Kolkata: बंगाल में नहीं मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से हवाएं गर्म होकर ऊपर नहीं उठ पा रही हैं।

इस वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास राज्य भर में हो रहा है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह की गर्मी है। हालांकि इन क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी और गर्मी भी बढ़ेगी।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles