spot_img
Home Dehradun Dehradun : भाजपा के मनवीर चौहान बोले- गोदियाल का चंदा मांगने का...

Dehradun : भाजपा के मनवीर चौहान बोले- गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनैतिक, वह मुंबई के उद्योगपति रहे हैं

0
217

देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के पौड़ी उम्मीदवार गणेश गोदियाल के चंदा मांगने को राजनैतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुंबई के स्थापित उद्योगपति रहे हैं और हाल ही में इनकम टैक्स की ओर से उन्हें समन मिला था। जनता के बीच वह खुद को साधन और संसाधनहीन दिखाने के लिए ऐसे प्रपंच कर रहे हैं। जनता को उनके कथन पर भरोसा नहीं है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ़ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है। किसी जांच की आशंका में फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नहीं कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जाएगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है।