spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 340 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस ने राज्य (Manipur Police) के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 340 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 146 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 195 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 129 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Mumbai : वाशी में सहा. अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवी मुंबई के वाशी में उच्च व राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत सहायक अधीक्षक 57वर्षीय...

Explore our articles