spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 313 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 313 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 219 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 255 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 128 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

New Delhi : एक अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2026-27 का...

Explore our articles