spot_img

Kolkata: बंगाल में लगातार चढ़ रहा पारा, जल्द होगी बारिश

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department, Alipore) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 32.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, जंगलमहल सहित मुर्शिदाबाद के इलाके में बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं होगी और पारा के चढ़ने का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles