spot_img

Jhabua : बेटियों के साथ बेटों को भी दी जाए जेंडर न्यूट्रल होने की शिक्षा; निर्मला भूरिया

झाबुआ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित आजीविका भवन में महिलाओं को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिलाओ को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित यूनिसेफ प्रतिनिधि, अन्य विभागीय अधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रहे।

आयोजित कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी यह शिक्षा दी जाए की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही लेंगिक समानता के विचार को परिपूर्ण कर सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने कहा कि प्रशासन जिले में महिलाओ के विकास के लिए कार्य करते हुए प्रचलित कुप्रथाओं की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है।

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही हर क्षेत्र में महिलाओ की भूमिका रही है। वैदिक काल कि विदुषी महिलाएं लोपामुद्रा, विश्व्दारा इत्यादि का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान में भी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर ने कहा कि जिले में महिलाये उच्च पदों पर पदस्थ है जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओ के लिए कई कार्य हो रहे है।

आयोजन में मंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिलाओ को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओ द्वारा पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, जिला योजना अधिकारी हेलेन वसुनिया, यूनिसेफ़ से स्वाति डे, जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

Explore our articles